विशेष

सुबह की भाग-दौड़ में आसानी से बन जाएंगी ये डिशेज

नई दिल्ली। सुबह का नाश्ता हेल्दी और टेस्टी न हो, तो दिन की परफेक्ट शुरुआत नहीं होती है। लेकिन सुबह के समय भाग-दौड़ इतनी रहती है कि अच्छे से नाश्ता बनाने का समय मिल ही नहीं पाता है। इस कारण कई लोग नाश्ता स्किप भी कर देते हैं, जो सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। ब्रेकफास्ट न करने से एनर्जी की कमी होने लगती है, जिससे आप दिनभर थका हुआ महसूस करते हैं और आपका काम में मन भी नहीं लगता।

ये खबर भी पढ़ें : ताइवान की समुद्री सीमा में घुसे आठ नौसैनिक जहाज

साथ ही, खाली पेट लोगों को गुस्सा भी बहुत आता है। इस वजह से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए रोज सुबह ब्रेकफास्ट करना न भूलें। ऐसे में हम आपके लिए कुछ टेस्टी ब्रेकफास्ट आइडियाज लाए हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण भी प्रदान करें। आइए जानें।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी के मौसम में रोज करें यह 5 योगासन, शरीर को मिलेगी एनर्जी

बनाना पैनकेक

पैनकेक बनाने में बेहद आसान होता है और ज्यादा समय भी नहीं लगता। इसे आटे, अंडे, दूध और केले से बनाया जाता है, जिसके ऊपर कटे हुए केले के टुकड़े, मेपल सिरप या शहद डालकर सर्व कर सकते हैं। पैनकेक बच्चों के लिए भी एक अच्छा नाश्ता है, जिसे वे खाना खूब पसंद करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Backward class candidate Patkar got first rank in MPPSC

फ्रेंच आमलेट

आमलेट में प्रोटीन और फैट्स होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। साधारण आमलेट की जगह आप फ्रेंच आमलेट बना सकते हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना भी लेंगे और इसे खाने में भी खूब मजा आएगा। इसके साथ आप साइड में सब्जियों का सलाद भी खा सकते हैं, जो इसके पोषण को और बढ़ा देगा।

ये खबर भी पढ़ें : राजधानी में दुबई 100 एक्सपो का शानदार आयोजन

ओट्स

ओट्स खाकर भी आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें फाइबर होता है, जो पाचन और दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही, इसे खाने से पेट काफी समय कर भरा हुआ रहता है। इसलिए यह एक हेल्दी ब्रेकफास्ट आइडिया हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, सीएम होंगे शामिल

पोहा

पोहा चूड़े से बनाया जाता है। इसमें काफी कम तेल का इस्तेमाल होता है। इसलिए यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर की वजह से यह पाचन को हेल्दी रखता है। साथ ही, इसमें मौजूद कार्ब्स से काफी एनर्जी मिलती है। इसमें नींबू और नमकीन मिलाने से यह काफी स्वादिष्ट बन जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : वॉट्सऐप का नया फीचर, जानिये किस बात की चिंता हुई खत्म

रवा इडली

सुबह नाश्ते में आप सूजी से बनी इडली भी खा सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह हेल्दी भी होता है। इसे आप नारियल या मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : 2024 से लागू करें डिजिटल क्रॉप सर्वे परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फ्रूट योगर्ट

दही और फलों से बनी इस डिश को खाने से आपको पोषण भी मिलेगा और एनर्जी भी। दही पाचन के लिए अच्छा होता है और फलों में मौजूद पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसे बनाना भी आसान है।

ये खबर भी पढ़ें : सुबह ब्रेकफास्ट में बनाएं ये डिशेज

मूंगदाल चीला

चीला भी एक टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट है। इसे बनाने में समय नहीं लगता और इसे आप चाहें, तो अपने साथ रोल करके कैरी भी कर सकते हैं, जिसे आप रास्ते में भी खा सकते हैं। इसके साथ आप चाहें, तो चटनी के साथ खा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : इंडस्ट्री में कियारा आडवाणी के 10 साल पूरे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button