सुबह ब्रेकफास्ट में बनाएं ये डिशेज
नई दिल्ली। आजकल की भाग-दौड़ भरी लाइफ में न खाने का कोई तय समय है और ना ही सोने और वर्क आउट करने के लिए समय रह गया है। इसकी वजह से ज्यादातर लोग हार्ट हेल्थ की समस्याओं से प्रभावित होते जा रहे हैं। इतना ही नहीं, आज के समय में स्ट्रोक, हार्ट अटैक आने जैसी समस्याएं भी आम हो गई हैं। पहले के लोग जहां देसी चीजों और नुस्खों को अपनाकर हेल्दी रहा करते थे, वहीं आज के लोग पहले से अधिक सुख-सुविधा में रहकर भी अस्वस्थ होते जा रहे हैं। ऐसे में खुद के लाइफस्टाइल और खानपान का परिर्वतन कर हम अपने हार्ट को हेल्दी बनाए रख सकते हैं। इसके लिए सुबह के ब्रेकफास्ट में कुछ देसी नाश्ते को एड करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
ये खबर भी पढ़ें : बिना यूपीआई पिन एंटर किए कर सकते हैं डिजिटल पेमेंट
छाछ
हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए सुबह के वक्त छाछ का सेवन बेहतरीन नाश्ता विकल्प है। इससे हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जिससे हार्ट हेल्थ को बढ़ावा मिलता है।
ये खबर भी पढ़ें : Kalki 2898 AD trailer released
उपमा
सुबह के ब्रेक फास्ट में उपमा का सेवन एक स्वाद से भरपूर विकल्प है, जो आयरन और अन्य कई पोषक तत्वों से युक्त होता है। ये किडनी हेल्थ को बढ़ावा देता है और हार्ट को भी स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है।
ये खबर भी पढ़ें : गर्मी के मौसम में रोज करें यह 5 योगासन, शरीर को मिलेगी एनर्जी
दही चूड़ा
सुबह के नाश्ते में दही चूड़ा का सेवन सेहत से भरपूर है। हाई फाइबर से युक्त गुड फैट शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन रखने में सहायक होता, जो हार्ट को स्वस्थ बनाए रखता है।
ये खबर भी पढ़ें : क्या है विटामिन डी और इनफर्टिलिटी में कनेक्शन
इडली
बिना घी तेल और मसाले से बनने वाली इडली भी हमारे हार्ट को कोई नुकसान नहीं पहुंचाने वाला नाश्ता है। इसे भी आप खा सकते हैं।
मूंग दाल चीला
मूंग दाल चीला में कोलेस्ट्रॉल और अनहेल्दी फैट की मात्रा कम होती है, जो हार्ट प्रॉब्लम के खतरे को कम करने में सहायक होता है।
ये खबर भी पढ़ें : पेटीएम ने फिर दिया कर्मचारियों को झटका
ढोकला
ढोकला एक ऐसी डिश है, जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत से भरपूर भी है। यह कैल्शियम,पोटेशियम, फाइबर और मैग्नीशियम से युक्त होता है, जो हमारे हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में सहायक होता है।
5 Comments