Join us?

खेल

Sport News: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा शतक

नई दिल्ली। भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे यशस्वी जायसवाल ने शुक्रवार, 02 फरवरी को विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन नाबाद 179 रन की पारी खेली। उन्होंने अपने संयम और क्लास का प्रदर्शन किया। पहले टेस्ट मैच से सीख लेते हुए यशस्वी जायसवाल ने दमदार शतक जमाया। अब सोशल मीडिया में उन्हीं के ही चर्चे हो रहे हैं।
भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन तक भारत ने स्टंप्स तक 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल नाबाद 179 रन बनाकर लौटे। जायसवाल के अलावा और कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सका। भारत के लिए डेब्यू करने रजत पाटीदार ने 32 रन की पारी खेली। 34 रन शुभमन गिल ने बनाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button