उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहरः अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आई झोपड़ी, चालक और महिला की उखड़ी सांसें

देहरादून. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद एक झोपड़ी को चपेट में ले लिया. घटना में चालक और झोपड़ी में रह रही महिला की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.बता दें कि घटना ऋषिकेश भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास उस वक्त घटी, जब चालक ने ट्रक ने नियंत्रण खो दिया. जिसके बाद ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा. इस दौरान एक झोपड़ी भी चपेट में आ गई. घटना के वक्त महिला झोपड़ी में मौजूद थी, जिसकी मौके पर मौत हो गई. ट्रक चालक की भी ट्रक में दबने से मौत हो गई.

वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से दोनों की लाश को बाहर निकाला. मृतकों की पहचान फारुख और कौशल्या के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही घटना के पीछे की असल वजह का पता चल सकेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button