मध्यप्रदेश

सबकुछ जनता करें ये सही नहीं, नेताओं के चार्टर्ड प्लेन पर भी रोक लगे- PM मोदी की अपील पर बागेश्वर बाबा की मांग

भोपाल : पीएम मोदी की पेट्रोल डीजल की बचत की अपील को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। एक तरफ यहां उन्होंने पीएम की अपील की सराहना की है, वहीं भाजपा नेताओं पर भी तंज कसा है। बागेश्वर बाबा ने नेताओं के चार्टर्ड प्लेन पर भी रोक लगाने की मांग की है।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बद्रीनाथ में सत्यनारायण कथा के मंच से कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब वे साधना से लौटे तो पता चला कि इस दौरान देश में बहुत कुछ घटा। देश में कॉकरोच निकला, जिससे लोग डरते हैं उसकी पार्टी बन गई। उन्होंने मामले पर गंभीर होते हुए कहा कि इससे एक बात सिद्ध हो गई कि बेरोजगारी बढ़ रही है भारत का स्किल डवलपमेंट घट रहा है। इसलिए भारत के युवाओं की चिंता तो होनी चाहिए।

वहीं उन्होंने पेट्रोल डीजल को लेकर पीएम मोदी द्वारा की गई अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने तो प्रधानमंत्री के आह्वान से पहले ही यात्रायें बंद कर दी। मैं लिखकर दे सकता हूं कि एक महीने में मैंने एक लीटर डीजल भी नहीं फूंका, एक दिन हम देव तालाब गए थे वो भी चेले राजेश की गाड़ी थी उसका डीजल था। हमारा कोई लेना देना नहीं उससे। लेकिन हमने डीजल नहीं फूंका, उन्होंने कहा भारत में सबसे ज्यादा डीजल पेट्रोल में बचत का सहयोग होगा तो हमारा होगा।

वहीं उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुझे एक बात से बहुत तकलीफ है। प्रधानमंत्री ने आम जनता से तो पेट्रोल डीजल बचत करने की अपील तो की लेकिन काश नेताओं के चार्टर्ड प्लेन पर रोक लगाई जाती तो अच्छा होता क्योंकि सबसे ज्यादा इंधन तो उसमें ही जलता है। उन्होंने कहा सबकुछ जनता ही करें ये सही नहीं। वहीं उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे नेता जो पीएम मोदी की अपील को नजरअंदाज कर रहे हैं उनकी तीन महीने की सेलरी (भत्ते) कट कर देने चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने रुपये की गिरती कीमत पर चिंता जताते हुए कहा खूब पैसा कमाओ, लेकिन उसे ईश्वर का मानो, दिल खोलकर कमाओ जिससे भारत का जो रुपया गिर रहा है बढ़ जाये। उन्होंने कहा कि हमारी इच्छा है कि ईश्वर करें कि एक दिन भारत का रुपया इतना मजबूत हो कि हम एक रुपया ट्रंप को दें तो ट्रंप हमें 30 डॉलर दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button