Jailer 2: शाहरुख खान नहीं, अब रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में होगा ऋतिक रोशन का कैमियो?

Jailer 2: रजनीकांत के लिए साल 2025 भी सॉलिड रहा था. क्योंकि पिछले साल उनकी ‘कुली’ रिलीज हुई थी. जिसे बेशक क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला हो. पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. अब बारी है ‘जेलर 2’ की. जिस पर लंबे वक्त से काम हो रहा है. वैसे तो रजनीकांत और बाकी एक्टर्स अपने हिस्से का शूट पूरा कर चुके हैं. साथ ही शाहरुख खान का कैमियो भी होना था, पर उन्होंने आखिर वक्त पर इसके लिए मना कर दिया. अब नए अपडेट से पता लगा कि ऋतिक रोशन की फिल्म में एंट्री करवाई जा रही है. क्या शाहरुख खान वाला पार्ट ही उन्हें दिया जाएगा.
शाहरुख खान का इस वक्त पूरा फोकस ही ‘किंग’ पर है. जिसे दिसंबर में ही रिलीज किया जाना है और वो उसे लेकर बिजी भी चल रहे हैं. जबकि, ऋतिक अभी किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. इसे लेकर कोई भी अपडेट नहीं है, क्योंकि इस साल फिलहाल कोई फिल्म नहीं आई. वहीं, कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट की ALPHA में भी उनका कैमियो होगा. अब रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के लिए सबकुछ कंफर्म है या नहीं, जानिए.
‘जेलर 2’ के लिए कंफर्म हो गए ऋतिक?
हाल ही में तेलुगु 360 पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, ‘जेलर 2’ के अहम हिस्से पहले ही शूट हो चुके हैं. पर एक और बड़ा सीन है, जिसे अब भी कंप्लीट करना बाकी है. और इसके लिए मेकर्स को एक बड़े सुपरस्टार के कैमियो की जरूरत है. जी हां, इंडस्ट्री के कई टॉप एक्टर्स को पहले ही अप्रोच किया जा चुका है. और वो इस रोल को रिजेक्ट कर चुके हैं. कुछ वक्त पहले जानकारी मिली कि शाहरुख खान ने हां बोल दिया है, पर फिर पता लगा कि वो कैमियो रोल में नहीं दिखेंगे. अब जेलर 2 के लिए ऋतिक रोशन को अप्रोच किया गया है. हालांकि, एक्टर की तरफ से अबतक कुछ कंफर्म नहीं हुआ है.
इससे पहले किसे किया अप्रोच?
जी हां, ऋतिक से जेलर 2 के मेकर्स फिलहाल बातचीत कर रहे हैं. वहीं, एक्टर की तरफ से ऑफिशियल NOD का इंतजार हो रहा है. इससे पहले मेकर्स ने Nandamuri Balakrishna से भी बातचीत की थी. लेकिन मामला फंस गया था. तमिल एक्टर विजय सेतुपति पहले ही अपने हिस्से का शूट पूरा कर चुके हैं.
फिल्म का काम कहां तक पहुंचा?
इसी रिपोर्ट से पता लगा कि अभी फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है. साथ ही सबकुछ कंफर्म होने के बाद रिलीज डेट अनाउंस कर दी जाएगी. इस फिल्म को नेल्सन दिलीप कुमार ने डायेरक्ट किया है. और सन पिक्चर्स वाले फिल्म पर पैसे लगा रहे हैं.


