Join us?

खेल

Sports News: शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

नई दिल्ली।Gujarat Titans  के कप्तान शुभमन गिल ने राजस्थान के खिलाफ 35 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ा। इसी मैच में शुभमन गिल ने विराट कोहली के एक रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। शुभमन गिल IPL में 3000 रन पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने। गिल ने केवल 94 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा शुभमन गिल आईपीएल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। विराट कोहली ने 26 साल और 186 दिन की उम्र में 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन गिल ने 24 साल और 215 दिन की उम्र में यह कमाल कर दिया। इसके अतिरिक्त, गिल आईपीएल में 3000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बन गए, KL Rahul ने इस मील के पत्थर तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। केएल राहुल ने 80 पारियों में यह कमाल किया था।
IPL में 3000 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

24 वर्ष 215 – शुभमान गिल
26 वर्ष 186 दिन – विराट कोहली
26 वर्ष 320 दिन – संजू सैमसन
27 वर्ष 161 दिन – सुरेश रैना
27 वर्ष 343 दिन – रोहित शर्मा
क्रिस गेल हैं टॉप पर
इस लिस्ट में क्रिस गेल पहले स्थान पर हैं। गेल ने 75 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। केएल राहुल 80 पारी जोस बटलर, शुभमन गिल और फाफ डु प्लेसिस ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 94 पारियां ली हैं। वहीं, गिल ने टी20 में 4000 रन भी पूरे कर लिए हैं। punjab kings के खिलाफ शुभमन गिल ने नाबाद 89 रन की पारी खेली थी। बता दें कि राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बोर्ड पर लगाए। संजू सैमसन और रियान पराग ने अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए Shubhman Gill  ने 44 गेंद पर 77 रन की पारी खेली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button