यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार देने पर रूस की चेतावनी
मॉस्को। यूक्रेन ने ब्रिटेन के दिए हथियारों से यदि रूसी धरती पर हमला किया, तो रूस जवाब में ब्रिटेन पर हमला करेगा। यह बात रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कही है। रूस की यह चेतावनी पश्चिमी देशों को यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियार देने के खतरों से आगाह करने के बाद आई है।
ये खबर भी पढ़ें : स्पेसएक्स ने नए अमेरिकी जासूस समूह के लिए लॉन्च किए उपग्रह
अमेरिका ने इस खतरे को काफी हद तक ध्यान में रखा है लेकिन ब्रिटेन सहित कई यूरोपीय देश यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार देने की पैरोकारी करते सुनाई दिए हैं। रूसी प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि रूस पर हमले की स्थिति में यूक्रेन में और उसके बाहर स्थित ब्रिटिश ठिकाने रूसी हमलों का निशाना बनेंगे।
ये खबर भी पढ़ें : कलिंगा विश्वविद्यालय में “आज के परिदृश्य में सोशल मीडिया के प्रभाव” पर सेमिनार
अमेरिका की सभी संपत्तियां होंगी जब्त
विदित हो कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि यूक्रेन को अधिकार है कि वह ब्रिटेन के दिए हथियारों का इस्तेमाल रूसी धरती पर हमलों के लिए करे। इस बीच रूस में स्थित अमेरिकी संपत्तियों और सिक्युरिटी बांड को जब्त करने के आदेश पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को हस्ताक्षर कर दिए हैं।
ये खबर भी पढ़ें Paytm’s loss widens to Rs 550 crore in fourth quarter
इस आदेश से रूसी एजेंसियों को रूस में स्थित अमेरिका की सभी तरह की संपत्तियों को जब्त करने का अधिकार मिल गया है। रूस ने यह व्यवस्था प्रतिबंधों के तहत जब्त रूसी संपत्तियों को बेचकर प्राप्त धन से यूक्रेन की मदद की योजना के जवाब में बनाई है। इसी प्रकार से प्रतिबंधों के तहत जब्त की गई रूसी संपत्ति को नीलाम कर प्राप्त धनराशि से यूक्रेन की मदद की यूरोपीय संघ (ईयू) की योजना का रूस ने कड़ा प्रतिकार किया है।
ये खबर भी पढ़ें : चिपचिपे बालों की परेशानी दूर करने वाले उपाय
जाखारोवा ने कहा, इस तरह के किसी कदम के विनाशकारी दूरगामी परिणाम होंगे। विदित हो कि 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस की करीब 300 अरब डालर की संपत्तियों को जब्त किया था।
ये खबर भी पढ़ें : Health Tips:खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न करें ये 5 काम
One Comment