लाइफ स्टाइल

आप भी अपने बेजान बालों से हैं परेशान? तो इस तरह से करें प्याज का इस्तेमाल …

बाल हमारी खूबसूरती को कई गुना बढ़ाते हैं. लेकिन अक्सर ज्यादातर लोग बाल झड़ने और समय से पहले सफेद होने से परेशान हैं, और इसके पीछे की वजह है हमारा खराब लाइफस्टाइल. बालों का लंबे समय तक टूटना गंजेपन का कारण बन सकता है. इसलिए हेयर फॉल को ज्यादा समय तक इग्नोर नहीं करना चाहिए. बालों को टूटने से बचाने के लिए और नए बाल उगाने के लिए प्याज फायदेमंद मानी जाती है.

आप बालों पर प्याज का रस या प्याज का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं. प्याज बालों को कमजोर और पतले होने से बचाता है. लगातार लंबे समय तक प्याज के तेल या रस का इस्तेमाल करने से बाल मोटे और घने बनते हैं. तो चलिए जानते हैं किस तरह बालों में प्याज का इस्तेमाल करें.

प्याज का रस बालों पर कैसे लगाएं

बनाने का तरीका

1–2 मध्यम आकार के प्याज छीलकर काट लें।मिक्सर में पीसकर साफ कपड़े या छन्नी से रस निकाल लें.

लगाने का तरीका

कॉटन या उंगलियों की मदद से रस सीधे स्कैल्प पर लगाएं. हल्के हाथों से 5–10 मिनट मसाज करें. 30–45 मिनट के लिए छोड़ दें. माइल्ड शैम्पू से धो लें. हफ्ते में 2 बार पर्याप्त है.

फायदे

  1. बालों का झड़ना कम करता है.
  2. नए बाल उगने में मदद करता है.
  3. स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है.

प्याज का तेल बालों पर कैसे लगाएं

इस्तेमाल का तरीका

बाजार से अच्छा, केमिकल-फ्री प्याज का तेल लें,1–2 चम्मच तेल हल्का गुनगुना कर लें. स्कैल्प और बालों की जड़ों में अच्छी तरह मसाज करें और –2 घंटे या रातभर के लिए छोड़ सकते हैं. सुबह माइल्ड शैम्पू से धो लें. हफ्ते में 2–3 बार लगायें.

फायदे

  1. बालों को टूटने से बचाता है.
  2. बालों को मोटा और घना बनाता है.
  3. समय से पहले सफेद होने की समस्या कम कर सकता है.

ध्यान रखने वाली बातें

  1. पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
  2. अगर स्कैल्प में जलन, खुजली या रैश हो तो तुरंत इस्तेमाल बंद करें.
  3. बहुत ज्यादा हेयर फॉल या गंजेपन की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें.
  4. लगातार कम से कम 8–12 हफ्ते इस्तेमाल करने पर ही असर दिखता है.

Related Articles

Back to top button