खेल

IPL 2026 : DC ने KKR को 40 रन से दी मात, के एल राहुल ने खेली शानदार पारी

स्पोर्ट्स डेस्क : कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 70वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी (30 गेंदों पर 60 रन, 5 चौके और 4 छक्के) की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर कोलकाता को 204 रन का लक्ष्य दिया है।

KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमें हालात का पता है और विकेट भी अच्छा और बढ़िया लग रहा है। हमें क्रिकेट का एक मैच खेलना है और पिछले छह मैचों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। हम यहाँ भी अच्छा करना चाहते हैं। मुझे अपनी टीम पर सचमुच गर्व है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।’

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस के बाद कहा, ‘हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। हम देखेंगे कि अगले सीजन में हम और बेहतर कैसे कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि हमने खराब क्रिकेट खेला, लेकिन हमने उन मौकों को नहीं भुनाया जिनसे मैच का नतीजा बदला जा सकता था। हमारे पास दो बदलाव हैं।’

प्लेइंग XI 

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), तेजस्वी दहिया, 3 कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी।

दिल्ली कैपिटल्स : अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, औकिब नबी, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button