विराट कोहली ने SRH खिलाड़ी के साथ किया दुर्व्यवहार…

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुक्रवार (22 मई) को खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में सिर्फ चौके-छक्कों की बारिश ही नहीं हुई, बल्कि विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर हुई तीखी नोक-झोंक ने भी फैन्स का पूरा ध्यान खींच लिया. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली आक्रामक अंदाज में नजर आए. आरसीबी के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर लगातार बड़े शॉट खेल रहे थे और शिवांग कुमार के ओवर में रन बरस रहे थे, तभी कैमरा विराट कोहली और ट्रेविस हेड की बातचीत पर जा टिका. विराट नॉन-स्ट्राइकर एंड से हेड की तरफ इशारे करते हुए उन्हें गेंदबाजी के लिए बुलाते नजर आए. कमेंटेटर्स के मुताबिक कोहली मजाकिया लेकिन चुनौती भरे अंदाज में कह रहे थे, ‘आओ, थोड़ा ऑफ स्पिन डालो.’ , वेंकटेश अय्यर ने उस चौथे ओवर में 23 रन ठोक दिए, जिसके बाद विराट कोहली बार-बार ट्रेविस हेड की तरफ देखकर कुछ कहते दिखाई दिए. एक समय तो कोहली ने हाथ से इशारा करते हुए हेड को दूर जाने तक का संकेत दिया. हालांकि दोनों खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान थी, लेकिन कोहली की आक्रामक बॉडी लैंग्वेज ने इस पल को और ज्यादा वायरल बना दिया. मैच के दौरान यह पहली बार नहीं था जब दोनों खिलाड़ियों के बीच बातचीत हुई हो. एक अन्य मौके पर जब ट्रेविस हेड अपनी फील्डिंग पोजीशन बदल रहे थे, तब भी विराट कोहली उन्हें कुछ कहते नजर आए. सोशल मीडिया पर फैन्स ने इन दोनों स्टार खिलाड़ियों की भिड़ंत को मैच का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट मोमेंट बताया. मैच खत्म होने के बाद भी दोनों खिलाड़ियों के बीच की ‘कोल्ड वॉर’ चर्चा में रही. मैच के बाद कोहली ने हेड से हाथ तक नहीं मिलाया, जिससे जुड़े वीडियोज सामने आए हैं.
