व्यापार

ब्रेकिंग न्यूज़: CNG की कीमतों में फिर बढ़ोतरी

पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी भी और महंगी हो गई है. आज यानी 23 मई को सबसे पहले पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ. इसके बाद सीएनजी के दाम भी बढ़ गए. जी हां, आज यानी शनिवार को सीएनजी (CNG) का दाम भी 1 रुपया प्रति किलो बढ़ा है. कल यानी 22 मई को सीएनजी (CNG) का दाम 80. 09 पैसे था आज 81 .09 पैसे हो गया है. इस तरह 8 दिन में सीएनजी के दाम में भी 4 रुपया प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. दरअसल, देशभर में एक बार फिर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. ताजा बढ़ोतरी के तहत पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. वहीं CNG के दाम में भी 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. कल तक CNG की कीमत 80.09 रुपये प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलो हो गई है. यह पिछले 10 दिनों में ईंधन की कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद 19 मई को भी करीब 90 पैसे प्रति लीटर कीमत बढ़ाई गई थी. इस तरह पेट्रोल-डीजल करीब पौने पांच रुपए महंगा हो गया है. वहीं, सीएनजी भी करीब 4 रुपए महंगी हो गई है. अब एक बार फिर दाम बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button