सनी लियोनी का भोजपुरी धमाका, लड़की दीवानी’ में दिखी नई जोड़ी, फैंस बोले – गाना सुपरहिट

इस बार सनी ने बनाया नया जोड़ीदा, बॉलीवुड की ग्लैमरस स्टार सनी लियोनी हमेशा अपने डांस और स्टाइल से लोगों का दिल जीतती आई हैं। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा काम किया है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी! भोजपुरी सिनेमा में पहली बार सनी लियोनी और नीलकमल सिंह की जोड़ी बनी है। जी हां, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह को छोड़कर सनी ने एक नए भोजपुरी सुपरस्टार के साथ धमाल मचाया है। सनी लियोनी और नीलकमल सिंह का नया गाना ‘लड़की दीवानी’ आज ही रिलीज हुआ और आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। टी-सीरीज के चैनल पर रिलीज इस गाने ने कुछ ही घंटों में 5 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए!

गाने में सनी का देसी लुक और जबरदस्त रोमांस – इस गाने को अपनी दमदार आवाज़ में गाया है नीलकमल सिंह ने, जबकि लिरिक्स लिखे हैं आशुतोष तिवारी ने। इस बार सनी का देसी अवतार सबको हैरान कर रहा है—पारंपरिक लुक, एक्सप्रेशंस और रोमांस से भरा यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा रहा है।नीलकमल ने सिखाई भोजपुरी, फैंस बोले – ‘वाह क्या जोड़ी है!’गाने की रिलीज के साथ ही नीलकमल सिंह ने एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सनी लियोनी को भोजपुरी बोलना सिखा रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

फैंस का रिएक्शन – ‘ये गाना रिकॉर्ड तोड़ेगा! गाने को लेकर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा – भोजपुरी इंडस्ट्री में सनी? ये तो ब्लॉकबस्टर होना तय है!दूसरे ने कहा – “पहली बार सनी को इतनी खूबसूरत पारंपरिक ड्रेस में देखा, गाना लाजवाब है! एक और कमेंट आया – “सनी और नीलकमल की जोड़ी जबरदस्त लग रही है, और गाना भी धमाकेदार है!”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *