Tag: Bhojpuri

  • सनी लियोनी का भोजपुरी धमाका, लड़की दीवानी’ में दिखी नई जोड़ी, फैंस बोले – गाना सुपरहिट

    सनी लियोनी का भोजपुरी धमाका, लड़की दीवानी’ में दिखी नई जोड़ी, फैंस बोले – गाना सुपरहिट

    इस बार सनी ने बनाया नया जोड़ीदा, बॉलीवुड की ग्लैमरस स्टार सनी लियोनी हमेशा अपने डांस और स्टाइल से लोगों का दिल जीतती आई हैं। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा काम किया है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी! भोजपुरी सिनेमा में पहली बार सनी लियोनी और नीलकमल सिंह की जोड़ी बनी है। जी हां, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह को छोड़कर सनी ने एक नए भोजपुरी सुपरस्टार के साथ धमाल मचाया है। सनी लियोनी और नीलकमल सिंह का नया गाना ‘लड़की दीवानी’ आज ही रिलीज हुआ और आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। टी-सीरीज के चैनल पर रिलीज इस गाने ने कुछ ही घंटों में 5 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए!

    गाने में सनी का देसी लुक और जबरदस्त रोमांस – इस गाने को अपनी दमदार आवाज़ में गाया है नीलकमल सिंह ने, जबकि लिरिक्स लिखे हैं आशुतोष तिवारी ने। इस बार सनी का देसी अवतार सबको हैरान कर रहा है—पारंपरिक लुक, एक्सप्रेशंस और रोमांस से भरा यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा रहा है।नीलकमल ने सिखाई भोजपुरी, फैंस बोले – ‘वाह क्या जोड़ी है!’गाने की रिलीज के साथ ही नीलकमल सिंह ने एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सनी लियोनी को भोजपुरी बोलना सिखा रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

    फैंस का रिएक्शन – ‘ये गाना रिकॉर्ड तोड़ेगा! गाने को लेकर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा – भोजपुरी इंडस्ट्री में सनी? ये तो ब्लॉकबस्टर होना तय है!दूसरे ने कहा – “पहली बार सनी को इतनी खूबसूरत पारंपरिक ड्रेस में देखा, गाना लाजवाब है! एक और कमेंट आया – “सनी और नीलकमल की जोड़ी जबरदस्त लग रही है, और गाना भी धमाकेदार है!”

  • आआपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भोजपुरी भाषा में नया कैंपेन सॉन्ग किया लॉन्च

    आआपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भोजपुरी भाषा में नया कैंपेन सॉन्ग किया लॉन्च

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भोजपुरी भाषा में नया कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया है। इस गीत का बोल “ए राजा जी, फिर से केजरीवाल के जरूरत… आइल बा मुहुरत हो” है। भोजपुरी कैंपेन गीत को लॉन्च कर आम आदमी पार्टी (आआपा) के सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह गाना ‘आप’ की विविधता की सोच को दर्शाता है कि हम सभी भाषा, वर्ग, धर्म और जाति का सम्मान करते हैं। वहीं, विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि इस गीत में पूर्वांचल की मिट्टी की गंध है। यह गीत पूर्वांचल समाज के लोगों के दिलों तक पहुंचेगा और उन्हें आआपा से और भी मजबूती से जोड़ेगा।
    सांसद संजय सिंह ने कहा कि हम दिल्ली के अंदर चुनाव प्रचार में ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’ कैंपेन गाने के बाद भोजपुरी भाषा में भी कैंपेन गाना लॉन्च कर रहे हैं। इस गाने को हिंदी जानने वाले सभी लोग भी अच्छी तरह समझ सकते हैं। हम इस गाने को दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल करेंगे। यह गाना आआपा की विविधता की सोच को भी दर्शाता है कि हम सभी भाषा, वर्ग, धर्म और जाति का सम्मान करते हैं। इसलिए हमारा चुनाव प्रचार भी विविध तरीके से लोगों के बीच पहुंचेगा।

    वहीं इस मौके पर आआपा के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे ने कहा कि यह गीत पूर्वांचल की मिट्टी की गंध लेकर आता है। हम पूरब की मिट्टी से संबंध रखने वाले लोग इस लोक धुन से परिचित भी है। यह सोहर लोक धुन है। सोहर लोक धुन के गीतों की परंपरा सदियों पुरानी है। पूरब के अंचल, उप्र के पूर्वांचल इलाके, बिहार और झारखंंड में बहुत सारे सोहर लोकगीत मिल जाएंगे। जिसमें भगवान राम के जन्म, भगवान कृष्ण के जन्म की कहानी होती है।