60 जिलों में दिखेगा कुदरत का कहर, आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी, जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम…

UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में मौसम अचानक बदल गया है. भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के राहत मिल गई है. प्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक हो चुकी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार यानी आज 1 जून को तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा हो सकती है. विभाग ने इसे लेकर सख्त चेतावनी जारी की है. साथ ही लोगों को घरों से न निकलने और सतर्क रहने का सुझाव दिया है.
बता दें कि 60 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी का असर देखने को मिलेगा. साथ ही कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि भी होने के आसार हैं. चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर,बलिया, देवरिया में बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है.
इसके अलावा गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और इनके आस-पास के क्षेत्र में तेज तूफान चलेगा.




