मनोरंजन

अपनी फिल्म भूल इस हॉरर मूवी की दीवानी हुईं अनन्या पांडे, बोलीं- दिमाग से नहीं निकाल पा रही

Ananya Panday on Obsession: हॉलीवुड की हालिया रिलीज ‘ऑब्सेशन’ ने दुनिया को अपना दीवाना बना दिया है. इस हॉरर फिल्म का खुमार अब बॉलीवुड के सिर पर भी चढ़ गया है. अनन्या पांडे भी कैरी बार्कर की इस फिल्म की फैन हो गई हैं. अनन्या भी उन सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ की तारीफ की है. हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फिल्म का अपना रिव्यू शेयर करते हुए बताया कि वो इसकी कहानी से पूरी तरह से ‘Obsessed’ हो गई हैं. ‘ऑब्सेशन’ अपने साइकोलॉजिकल हॉरर और ड्रामा की वजह से लोगों के बीच लगातार सुर्खियाँ बटोर रही है

बीते दिनों कार्तिक आर्यन ने कैरी बार्कर की ‘ऑब्सेशन’ की जमकर तारीफ की. इसी के बाद अब अनन्या पांडे को भी ये फिल्म बहुत पसंद आई है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि वो इस फिल्म को अपने जहन से नहीं निकाल पा रही हैं. अनन्या पांडे की हालिया रिलीज फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ इन दिनों थिएटर में चल रही है और ठीक-ठाक कमाई कर रही है.

ऑब्सेशन की फैन हुईं अनन्या

अनन्या पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज ‘ऑब्सेशन’ फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “ये फिल्म मेरे दिमाग से निकल ही नहीं रही है. मैं तो इसकी दीवानी हो गई हूं.” इससे पहले, कार्तिक आर्यन ने भी इस फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा था, “बहुत लंबे समय बाद आई सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में से एक! क्या जबरदस्त फिल्म है!! मुझे तो #obession से पूरी तरह से Obsesssion हो गया है!! इसे देखना बिल्कुल भी न भूलें.”

अनन्या पांडे की फिल्म

‘ऑब्सेशन’ फिल्म में माइकल जॉनस्टन और इंडे नवरेट मुख्य लीड रोल में हैं, जो 29 मई, 2026 को भारत में रिलीज हुई थी. वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे अभी लक्ष्य के साथ ‘चांद मेरा दिल’ में नजर आ रही हैं. विवेक सोनी के डायरेक्शन में बनी और तुषार परांजपे के साथ मिलकर लिखी गई ये फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे ऑडियंस और क्रिटिक्स, दोनों से मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button