इजरायल-ईरान के युद्ध के बीच दुबई में फंसीं सोनल चौहान, हालात पर दिया अपडेट, बोलीं- सब कंट्रोल में है

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमला करने के बाद मिडिल ईस्ट में हालात काफी बिगड़ चुके हैं। अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर मिसाइल से हमला किया, जिसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमले शुरू किए। ईरान ने जवाबी हमले में इजरायल और अमेरिका के सैन्य अड्डों पर मिसाइल दागी। इन हमलों का असर पूरे मिडिल-ईस्ट में देखा जा रहा है। दुबई पर भी इन हमलों का पूरा असर देखने को मिल रहा है। दुबई में फिलहाल सभी उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं, जिससे कई भारतीय भी दुबई में ही फंसे हैं और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान भी दुबई में ही फंसी हुई हैं। एक्ट्रेस ने रविवार को ही एक पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई थी और अब उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए दुबई के मौजूदा हालातों की जानकारी दी है।