मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर। ओडिशा में मुख्यमंत्री पद के लिए चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो गया है। मोहन चरण माझी ओडिशा भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे। इसी के साथ ही पार्टी ने ओडिशा में दो मुख्यमंत्रियों वाला फार्मुला अपनाते हुए कनक वर्धन सिंहदेव एवं प्रभाति प्रविदा को उपमुख्यमंत्री बनाया है।
ये खबर भी पढ़ें : ग्रीष्मावकाश में पथिकों को गुड़ पानी पिलाने का मजा
विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला
ओडिशा विधानसभा चुनाव-2024 के नतीजे 4 जून को घोषित होने के बाद आज भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सबकी सहमति से मोहन चरण माझी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।
ये खबर भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट का मंत्रियों को मंत्रालय का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को 4.5 करोड उडिया लोगों की सेवा के लिए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि मोहन मांझी ओडिशा के मुख्यमंत्री होंगे। मोहन मांझी क्योंझर से विधायक हैं।
ये खबर भी पढ़ें : नॉर्थ कोरिया ने फिर भेजे साउथ कोरिया में कचरे वाले गुब्बारे
ये होंगे डिप्टी सीएम
इसी के साथ राज्य में दो उपमुख्यमंत्री पाटनागढ़ के विधायक कनकवर्धन सिंह देव और नीमापडा से विधायक प्रभाति प्रविदा को उप मुख्यमंत्री के लिए चुना गया है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि यह महत्वपूर्ण घोषणा भाजपा विधायक दल की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार की गई है। इसी के साथ ओडिशा के इतिहास में एक नया पन्ना जुड़ गया है।
ये खबर भी पढ़ें : बिना यूपीआई पिन एंटर किए कर सकते हैं डिजिटल पेमेंट
बैठक में ये हुए शामिल
बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव के साथ विजयी विधायकों ने भाग लिया। उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों और सांसदों से चर्चा की।
ये खबर भी पढ़ें :Excessive consumption of these things is dangerous, ICMR advises
बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जुएल ओराम, अश्विनी वैष्णव, सासंद संगीता सिंह देव, अपराजिता षड़ंगी, बैजयंत पंडा, रुद्र पाणी, प्रदीप पाणिग्रही, विधायक सुरेश पुजारी, कनकवर्धन सिंह देव, जयनारायण मिश्रा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल मौजूद थे।
ये खबर भी पढ़ें : तपती गर्मी के मौसम में इस तरह रखें अपने पौधों की देखभाल