लाइफ स्टाइल

घर पर ब्लीच कैसे बनाएं, पूरी तरह से है नेचुरल, चेहरे पर लगाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?

क्या आप जानते हैं कि केमिकल युक्त ब्लीच का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है? अगर आप अपनी स्किन हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको केमिकल फ्री यानी नेचुरल ब्लीच को स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए। अब सवाल ये उठता है कि आखिर नेचुरल ब्लीच बनाई कैसे जाए। आज हम आपको घर बैठे-बैठे नेचुरल ब्लीच बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताएंगे।

कैसे बनाएं केमिकल फ्री ब्लीच- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर पर नेचुरल ब्लीच बनाने के लिए 2 स्पून चावल का आटा, नींबू का रस, शहद और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। आपको एक कटोरी में चावल का आटा, नींबू का रस, शहद और गुलाब जल निकालना है और फिर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। महज कुछ ही मिनटों में आपकी नेचुरल ब्लीच तैयार है।

अप्लाई करने का तरीका- सबसे पहले चेहरे को धो लीजिए। अब आपको इस ब्लीच को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 40 मिनट तक इस ब्लीच को लगाए रखना है। जब ब्लीच सूख जाए, तब आपको हल्के हाथों से फेस और नेक की मसाज करते हुए त्वचा को साफ कर लेना है। हालांकि, इस ब्लीच को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

त्वचा के लिए फायदेमंद- अगर आप टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस होममेड ब्लीच का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ब्लीच की मदद से त्वचा की रंगत को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाने के लिए भी इस केमिकल फ्री ब्लीच को अप्लाई किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button