भारतीय चाय संघ (ITA) ने शुक्रवार को एक बड़ी खबर साझा की। अब अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने चाय को एक “स्वस्थ” पेय के रूप में मान्यता दे दी है। इसके साथ ही चाय उत्पादक अपने प्रोडक्ट्स पर इसे “स्वस्थ” कहकर लेबल कर सकते हैं। यह कदम चाय उद्योग के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।भारतीय चाय प्रेमियों के लिए खुशखबरी – भारतीय, जो दुनिया में सबसे ज्यादा चाय पीने वालों में शामिल हैं, हर साल करीब 1.2 बिलियन किलोग्राम चाय का सेवन करते हैं। चाय को लेकर स्वास्थ्य से जुड़े कई मिथक हमेशा चर्चा में रहे हैं। लेकिन अब FDA की इस घोषणा ने इन भ्रमों को तोड़ दिया है।FDA ने दिए नए नियम – FDA ने हाल ही में चाय के पोषण संबंधी दावों को अपडेट करते हुए एक अंतिम नियम जारी किया है। उनके मुताबिक, “वह चाय या पेय जिसमें प्रति सर्विंग 5 कैलोरी से कम होती है, उसे ‘स्वस्थ’ के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।”ITA ने बताया क्यों है ये फैसला अहम – भारतीय चाय संघ ने कहा, “यह मान्यता वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर दी गई है। चाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और इसे कई स्वास्थ्य लाभों से जोड़ा गया है। यह निर्णय चाय को एक स्वास्थ्यप्रद पेय के रूप में प्रोत्साहित करने में मदद करेगा।”चाय उद्योग के लिए नई संभावनाएं – ITA ने इसे भारतीय चाय उत्पादकों के लिए एक अहम क्षण बताया। उन्होंने कहा, “जैसे-जैसे लोग स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाने की ओर बढ़ रहे हैं, यह कदम भारतीय चाय को वैश्विक स्तर पर और लोकप्रिय बनाएगा।”उपभोक्ताओं को मिलेगा भरोसा
नए ‘स्वस्थ’ लेबलिंग नियम के चलते उपभोक्ताओं को अब चाय खरीदते वक्त स्वास्थ्य के प्रति भरोसा मिलेगा। इससे न सिर्फ चाय उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि चाय को एक पसंदीदा और हेल्दी पेय विकल्प के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।यह फैसला भारतीय चाय उत्पादकों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है। अब चाय सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत का भी खजाना साबित होगी।
Related Articles
Leave a Reply
Check Also
Close
- लाल-लाल दानों वाला अनार रोजाना खाएं और पाएं बेमिसाल फायदेOctober 11, 2024
