अपनी फिल्म भूल इस हॉरर मूवी की दीवानी हुईं अनन्या पांडे, बोलीं- दिमाग से नहीं निकाल पा रही

Ananya Panday on Obsession: हॉलीवुड की हालिया रिलीज ‘ऑब्सेशन’ ने दुनिया को अपना दीवाना बना दिया है. इस हॉरर फिल्म का खुमार अब बॉलीवुड के सिर पर भी चढ़ गया है. अनन्या पांडे भी कैरी बार्कर की इस फिल्म की फैन हो गई हैं. अनन्या भी उन सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ की तारीफ की है. हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फिल्म का अपना रिव्यू शेयर करते हुए बताया कि वो इसकी कहानी से पूरी तरह से ‘Obsessed’ हो गई हैं. ‘ऑब्सेशन’ अपने साइकोलॉजिकल हॉरर और ड्रामा की वजह से लोगों के बीच लगातार सुर्खियाँ बटोर रही है
बीते दिनों कार्तिक आर्यन ने कैरी बार्कर की ‘ऑब्सेशन’ की जमकर तारीफ की. इसी के बाद अब अनन्या पांडे को भी ये फिल्म बहुत पसंद आई है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि वो इस फिल्म को अपने जहन से नहीं निकाल पा रही हैं. अनन्या पांडे की हालिया रिलीज फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ इन दिनों थिएटर में चल रही है और ठीक-ठाक कमाई कर रही है.



