Join us?

मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में तापमान पहुंचा 47.5 डिग्री

दतिया। मध्य प्रदेश में गर्मी तापमान के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। प्रदेश में रविवार यानी 19 मई को अधिकमतम तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं अन्य जिलों का तापमान 44 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। इसी बीच दतिया में जहां रविवार को पारा 47.2 था वो अब 47.5 डिग्री के पार पहुंच गया।
दतिया में गर्मी ने एक बार फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। ऐसा लगता है मानो आसमान से आग बरस रही है। मध्य प्रदेश में पड़ रही गर्मी ने इस बार कई साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं l दतिया में आज भी सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां का अधिकतम तापमान बढ़कर 47.5 डिग्री पर पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान भी रिकॉर्ड 30.5 डिग्री पर पहुंच गया है।
अधिकतम तापमान और गर्मी के मामले में दतिया आज देश में तीसरे स्थान पर रहा। यहां सुबह से ही लू चलने लगी है। गर्मी के चलते दोपहर को सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू सा लग गया। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। लेकिन गर्मी से बचाव का पूरी तरह इंतजाम कर लोग ठंडे पेय से गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कोलकाता में अंडरवाटर मेट्रो स्टेशन विश्व की आठ सबसे ऊँची मूर्तियाँ विलुप्त व्यंजन फाड़ा लापसी