लाइफ स्टाइल

गर्मी में पकी हुई सब्जी जल्दी हो जाती है खराब, तो बनाते समय इन चीजों के इस्तेमाल से बचें …

Lifestyle Desk – गर्मियों में खाना, दूध और भी चीजें बहुत जल्दी खराब होती है. क्योंकि गर्मी इतनी ज़्यादा बढ़ जाती है की पकी हुई सब्ज़ी, दाल जल्दी खराब होने लगता है और उसमें बैक्टीरिया आ जाते हैं और इसके पीछे की वजह गर्मी तो है ही साथ ही कुकिंग के दौरान इस्तेमाल की गई कुछ चीज़ों की वजह से भी होता है. आज हम आपको बतायेंगे की सब्जी बनाते समय किन बातों का ध्यान रखा जाये जिस से सब्ज़ी ज्यादा देर तक ताजा रहे.

टमाटर

टमाटर में प्राकृतिक एसिड होता है. ज्यादा मात्रा में डालने से सब्ज़ी जल्दी खट्टी हो सकती है, खासकर गर्मियों में. इसलिए टमाटर का इस्तेमाल बहुत सीमित मात्रा में करें.

प्याज

प्याज किसी भी सब्जी के स्वाद और टेक्सचर को बढ़ाने का काम करती है लेकिन प्याज नमी छोड़ता है, जिससे बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं और सब्ज़ी जल्दी खराब हो सकती है.

लहसुन-अदरक पेस्ट

लहसुन- अदरक का पेस्ट सभी के स्वाद को बढ़ाते हैं, लेकिन गर्म मौसम में जल्दी फर्मेंटेशन (खमीर उठना) शुरू कर सकते हैं. इसलिए लहसुन- अदरक का इस्तेमाल भी बहुत कम मात्रा में करें.

मलाई या क्रीम

सब्जी का स्वाद और उसके टेक्सचर को रिच करने के लिए हम कई बार उसमें दूध से बनी चीज़ें जैसे मलाई, दही, क्रीम डाल देते हैं जो गर्मी में जल्दी खराब होती हैं, इसलिए अगर सब्ज़ी को लंबे समय तक रखना है तो इन्हें कम या न डालें.

ज्यादा पानी डालना

कई बार हम सब्जी में बहुत ज़्यादा पानी डाल देते हैं और फिर पतली ग्रेवी वाली सब्ज़ी जल्दी खराब होती है क्योंकि उसमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं.

क्या करें ताकि सब्ज़ी लंबे समय तक फ्रेश रहे

  1. सब्ज़ी को अच्छी तरह पकाएं, ताकि उसमें कच्चापन न रह जाये.
  2. पकाने के बाद तुरंत ढककर ठंडी जगह पर रखें.
  3. हमेशा इस बात का ध्यान रखें की सब्जी पूरी तरह ठंडी होने जाने पर ही फ्रिज में रखें.
  4. पकी ही सब्जी को बार-बार गरम करने से बचें.
  5. हमेशा सब्जी बनने के बाद उसे साफ और सूखे बर्तन में ही पलट कर रखें.

Related Articles

Back to top button