अपराध / हादसा

Crime : ज्वेलरी शॉप में कर रहा था ये काम, नकली जेवर के साथ ठग गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल

बिलासपुर। सदर बाजार स्थित राकेश ज्वेलर्स में नकली चांदी खपाकर असली सिक्के ऐंठने की कोशिश कर रहे एक अंतर्राज्यीय ठग को पकड़ा गया। आरोपी ने खुद को राजस्थान का निवासी बताते हुए दुकान मैनेजर को झांसे में लेने की कोशिश की, लेकिन जेवरों की जांच के दौरान उसकी पोल खुल गई। पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज जांच को आगे बढ़ा रही हैं।

ऐसे खुली पोल 

पुलिस के अनुसार कस्तूरबा नगर निवासी हितेश सोनी, राकेश ज्वेलर्स में मैनेजर हैं, ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक व्यक्ति दुकान पहुंचा। उसने एक जोड़ी पायल, बिछिया, हाथ का कड़ा और चूड़ी दिखाते हुए कहा कि उसे जेवरों को बदलकर चांदी के सिक्के चाहिए। मैनेजर ने जेवरों का वजन किया, जो कुल मिलाकर करीब 100 ग्राम से अधिक थे। वजन के बाद आरोपित ने दुकान से चांदी के सिक्के पसंद कर अपने पास रख लिए थे। इसी दौरान मैनेजर को जेवरों की चमक पर संदेह हुआ। जांच करने पर पता चला कि आरोपित द्वारा लाए गए सभी जेवर नकली चांदी के थे, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 25 रुपये दिखाकर शातिर ठगी का प्रयास कर रहा था। मैनेजर ने तुरंत इसकी सूचना संचालक राकेश सोनी को दी और आरोपित को रोककर रखा।

पूछताछ में उसने अपना नाम पवन, निवासी राजस्थान बताया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपित ने शहर की अन्य दुकानों में भी इस तरह की ठगी तो नहीं की है। तौल के बाद सिक्के लेकर निकलने की थी फिराक आरोपित ने बहुत ही शातिराना तरीके से जेवरों का वजन कराया ताकि दुकानदार को उस पर भरोसा हो जाए। जैसे ही मैनेजर सिक्कों का मिलान करने लगा, आरोपित ने सिक्के अपने पास रख लिए थे। उसे उम्मीद थी कि भीड़भाड़ का फायदा उठाकर वह नकली जेवर छोड़कर असली सिक्के लेकर निकल जाएगा, लेकिन मैनेजर की अनुभव से शातिर ठग अपनी योजना में कामयाब नहीं हो सका।

आरोपी गिरफ्तार 

सिटी कोतवाली पुलिस ने 12 अप्रैल को नकली सोना खपाने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया था। महिला अपने बच्चे के साथ लीला ज्वेलरी पहुंची और मैनेजर जलेश कुमार आहिरे को एक जोड़ी टाप्स और अंगूठी दिखाकर उसे 18 कैरेट सोने का बताया और बदले में नए जेवर मांगे। शक होने पर जब मैनेजर ने मशीन से जांच कराई, तो सोना कम क्वाल्टी का निकला था। पुलिस ने पति संजय वर्मा को भी विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया था।

राकेश ज्वेलर्स के मैनेजर की शिकायत पर राजस्थान निवासी एक आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। वह नकली चांदी के बदले असली सिक्के लेने की कोशिश कर रहा था। मामले की जांच चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button