Join us?

विशेष

Surya Grahan 2024:सूर्य ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट लेडी न करें ये काम

नई दिल्ली। 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, पश्चिमी एशिया और दक्षिण पश्चिमी यूरोप में ये ग्रहण देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण की घटना तब होती है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि जिन जगहों पर ग्रहण नहीं दिखता, वहां इसका कुछ खास फर्क नहीं पड़ता, लेकिन पूरे ब्रह्मांड में Sun और moon एक ही हैं, इसलिए इसका कुछ न कुछ प्रभाव पूरे वातावरण पर पड़ता ही है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण का सबसे ज्यादा असर गर्भवती महिलाओं पर पड़ता है, तो जान लें इस दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को क्या करना है और क्या नहीं।
इन बातों का रखें ध्यान
ग्रहण में आमतौर पर सूतक लग जाता है। सूतक काल में कई सारी चीज़ों का ध्यान रखना पड़ता है खासतौर से गर्भवती महिलाओं को। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा, लेकिन ग्रहण के दौरान किन चीज़ों को करने की मनाही होती है, इसके बारे में जान लेना जरूरी है।
प्रेग्नेंट महिलाएं सूर्य ग्रहण पर न करें ये काम
सूर्य ग्रहण के वक्त प्रेग्नेंट महिला घर से बाहर न निकलें।
इस दौरान खाना खाने व खाना ना बनाएं।
सूर्य ग्रहण के दौरान ज्यादा Activities न करें बल्कि आराम करें।
सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए।
ग्रहण के दौरान चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
ग्रहण के दौरान फल व सब्जियां भी नहीं काटना चाहिए।
ग्रहण के सोना अवॉयड करें, हां आराम कर सकती हैं।
गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के बाद क्या करें
Solar Eclipse खत्म होने के बाद नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं।
ग्रहण के दौरान पहने जाने वाले कपड़ों को दान कर दें।
माना जाता है कि इससे मां और बच्चे की सेहत अच्छी रहती है। साथ ही कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button