लाइफ स्टाइल

हील्स पहनना लड़कियों को भारी पड़ेगा, 90 हजार जुर्माना देंगे होंगे

दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, जहां अगर आप स्टाइलिश हाई हील पहनकर पहुंच गए तो मुश्किल में पड़ सकते हैं. इतना ही नहीं, नियम तोड़ने पर करीब 900 यूरो यानी 90 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. सुनने में यह अजीब लगता है. आखिर हाई हील से किसी को क्या परेशानी हो सकती है? लेकिन इसके पीछे एक दिलचस्प वजह छिपी है, जो हजारों साल पुराने इतिहास से जुड़ी हुई है. दरअसल, यह नियम यूरोपीय देश ग्रीस में लागू है. हालांकि पूरे देश में नहीं, बल्कि कुछ खास ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों पर हाई हील पहनकर जाने की अनुमति नहीं है.ग्रीस दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक का केंद्र रहा है. यहां मौजूद कई ऐतिहासिक इमारतें, थिएटर और स्मारक हजारों साल पुराने हैं. हर साल लाखों पर्यटक इन्हें देखने पहुंचते हैं. ऐसे में सरकार इन धरोहरों को बचाने के लिए बेहद सख्त नियम लागू करती है. Also Read – स्पंजी और मुलायम ढ़ोकला बनाने की परफेक्ट रेसिपी, जानें आसान तरीका क्यों बनाए गए हैं ये नियम ग्रीस के अधिकारियों का मानना है कि स्टिलेटो जैसी नुकीली हाई हील प्राचीन संगमरमर और पत्थरों को नुकसान पहुंचा सकती है. इन जूतों का पूरा दबाव बहुत छोटे हिस्से पर पड़ता है, जिससे ऐतिहासिक सतह पर दरारें या घिसाव हो सकता है.इसी खतरे को देखते हुए साल 2009 में सरकार ने कुछ प्रमुख पुरातात्विक स्थलों पर हाई हील पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था. एथेंस का विश्व प्रसिद्ध एक्रोपोलिस, ओडियन ऑफ हेरोडेस एटिकस और कई अन्य ऐतिहासिक स्थल इस नियम के दायरे में आते हैं. यहां आने वाले पर्यटकों को फ्लैट जूते, स्पोर्ट्स शूज या आरामदायक सैंडल पहनने की सलाह दी जाती है. बने पुरुषों के स्टाइल स्टेपल एक कंकड़ तक उठाना है मना दिलचस्प बात यह है कि ग्रीस सिर्फ हाई हील को लेकर ही सख्त नहीं है. वहां ऐतिहासिक स्थलों से कंकड़-पत्थर या कोई छोटा अवशेष उठाकर ले जाना भी नियमों के खिलाफ माना जाता है. सरकार का तर्क है कि अगर हर साल आने वाले लाखों पर्यटक यादगार के तौर पर एक-एक पत्थर भी साथ ले जाएं, तो धीरे-धीरे इन धरोहरों को नुकसान पहुंच सकता है. यही वजह है कि ग्रीस अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए ऐसे नियमों को सख्ती से लागू करता है. इसलिए अगर आप ग्रीस घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ होटल और टिकट की तैयारी ही नहीं, वहां के नियमों की जानकारी भी पहले से जुटा लें. वरना आपकी हाई हील की एक छोटी सी गलती छुट्टियों को महंगा बना सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button