Join us?

छत्तीसगढ़

सीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवान की कुशलक्षेम जानी

बेहतर से बेहतर इलाज करने दिए निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खलको के बेहतर इलाज के लिए यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट का मंत्रियों को मंत्रालय का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला

आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी रजनीश सिंह ने अस्पताल का दौरा कर श्री खलको की कुशलक्षेम पूछी। श्री खलको की हालत ठीक है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए घटना के बारे में बताया।

ये खबर भी पढ़ें : तपती गर्मी के मौसम में इस तरह रखें अपने पौधों की देखभाल

आइजी और कलेक्टर एसपी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा की और बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। डॉक्टरों ने बताया की घटना में खलको के जबड़े और आंख में चोट लगी है।

ये खबर भी पढ़ें : बिना यूपीआई पिन एंटर किए कर सकते हैं डिजिटल पेमेंट

उन्हें भर्ती कर जांच और इलाज शुरू कर दिया गया है। बाकी उनका स्वास्थ्य ठीक है। आईजी और कलेक्टर ने घायल जवान की सहायता के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : ग्रीष्मावकाश में पथिकों को गुड़ पानी पिलाने का मजा

अधिकारियों ने घायल जवान के परिवार जनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। इस अवसर पर एसडीएम पीयूष तिवारी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें :Excessive consumption of these things is dangerous, ICMR advises

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कोलकाता में अंडरवाटर मेट्रो स्टेशन विश्व की आठ सबसे ऊँची मूर्तियाँ विलुप्त व्यंजन फाड़ा लापसी