Join us?

देश

National News: पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में कोहरे और बर्फीली हवाओं की मार

नई दिल्ली। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के हालात के बीच मैदानी इलाकों में कोल्ड वेव का अटैक जारी है। दिल्ली-पंजाब से यूपी तक बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में जहां दिन में खिली धूप देखने को मिल रही है वहीं सुबह और शाम सर्द हवा लोगों को कंपकंपा रही है।
आज कोहरे से राहत देखने को मिली लेकिन ठिठुरन वाली बर्फीली हवा से ठंडक का एहसास बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में जमा देने वाली बर्फीली हवा लोगों को भीषण ठंड का एहसास कराएगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश के भी कई इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। दिल्ली के मौसम को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जो बाद में 45 किमी प्रति घंटे की तेज झोंकेदार हवा में बदल जाएंगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और सात डिग्री रहने के आसार हैं। वहीं, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान जहां छह-सात डिग्री ही बना रहेगा वहीं अधिकतम तापमान में एक दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है और वह 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राजधानी पटना सहित प्रदेश के अधिकांश भागों में बृहस्पतिवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। वहीं 12 और 13 फरवरी को बिहार के 10 से अधिक जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले कई दिनों से उत्तरप्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर चल रहे थे। उत्तर प्रदेश में बारिश के दौर के बाद अब ठंडी हवाओं का दौर जारी है। बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को मौसम पूरी तरह साफ हो सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में आसमान तो साफ रहेगा, लेकिन तेज हवाएं चलेंगी। इससे रात में तापमान में गिरावट आएगी। सुबह और शाम को गलन रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button