Join us?

देश

National News: बंगाल-बिहार में भीषण लू का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट हर रोज जारी किया जा रहा है। लोगों को बिना वजह घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी जा रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर चल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 1 मई को पूर्वी भारत में और अगले 5 दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। IMD ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश के आसार हैं।
झारखंड में चिलचिलाती गर्मी से अभी राहत नहीं
झारखंड वासियों को अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान और भी बढ़ने का अनुमान है। रांची सहित अन्य जिलों के लिए यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 1 मई को लेकर राज्य के पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में हीट-वेव को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में लू चलने की आशंका जताई है। इन राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। वहीं पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बिहार में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। झारखंड में तो लू के चक्कर में आठवीं तक के स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए केरल के पलक्कड़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कोलकाता में अंडरवाटर मेट्रो स्टेशन विश्व की आठ सबसे ऊँची मूर्तियाँ विलुप्त व्यंजन फाड़ा लापसी