Join us?

विदेश

Ukraine के मिसाइल हमले में भारतीय शख्स की मौत

Indian man killed in Ukraine missile attack

नईदिल्ली। रूस और यूक्रेन में जंग जारी है। यूक्रेन अब रूस पर लगातार हमलावर हो रहा है। इसी बीच रूस में एक 23 साल के भारतीय युवक की यूक्रेन के मिसाइल अटैक की चपेट में आने से मौत हो गई है। यह 23 साल का युवक गुजरात का निवासी था। वो रूस में सिक्योरिटी हेल्पर के तौर रूसी सेना में शामिल हुआ था। हमले से बचकर निकले एक अन्य भारतीय कर्मचारी ने बताया कि 21 फरवरी को यूक्रेनी हवाई हमले में रूसी सेना द्वारा सुरक्षा सहायक के रूप में नियुक्त किया गया गुजरात का 23 वर्षीय व्यक्ति मारा गया।
जिस भारतीय युवक की मिसाइल हमले में मौत हुई है, उसे रूस-यूक्रेन सीमा पर डोनेट्स्क क्षेत्र में तैनात किया गया था। उसे फायरिंग की ट्रेनिंग दी जा रही थी। उसी समय मिसाइल से हमला हुआ। इस हमले में युवक की जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूरत जिले का निवासी हेमिल अश्विनभाई मंगुकिया दिसंबर 2023 में रूस गया थे और बाद में रूसी सेना से जुड़ गया। इस महीने की शुरुआत में हेमिल के पिता की ओर से भारतीय वाणिज्य दूतावास को पत्र लिखकर उसे घर वापस लाने में मदद मांगी गई थी। रूसी सेना के साथ अनुबंध पर कई अन्य भारतीयों ने भी दूतावास से संपर्क किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि अब तक उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं दी गई है।
हेमिल के पिता ने मीडिया को बताया कि 20 फरवरी को उनकी हेमिल से उनकी बात हुई थी। इसके एक दिन बाद ही उसकी मौत हो गई। कर्नाटक के समीर अहमद ने घटना के बारे में बताया कि उनसे 150 मीटर दूरी पर हेमिल फायर करने और मिसाइल दागने की प्रैक्टिस कर रहा था। अचानक धमाका हुआ तो हम ट्रेंच में छिप गए। कुछ वक्त बाद जब हम बाहर निकले तो हमने देखा कि हेमिल का मौत हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button