घर पर कैसे बनाएं नेल पॉलिश, बेहद आसान है तरीका, जरूर ट्राई करके देखें

नेल पॉलिश नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है। कई लड़कियों को और महिलाओं को नेल पॉलिश लगाना काफी पसंद होता है। लेकिन नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल्स आपके नाखूनों की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आप नेचुरल नेल पॉलिश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं? अगर नहीं, तो हम आपको आज घर पर नेचुरल चीजों की मदद से नेल पॉलिश बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताएंगे।
कैसे बनाएं नेल पॉलिश- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर पर नेल पॉलिश बनाने के लिए आपको एक स्पून मेहंदी पाउडर, 50 ग्राम गुड़ और 10 लौंग की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले गुड़ को अच्छी तरह से पीस लीजिए। एक कटोरे में गुड़ का पाउडर और लौंग निकाल लीजिए। इस कटोरे को गैस पर रखिए और फिर इसके अंदर एक और छोटी कटोरी को ढककर रख दीजिए।
फॉलो करें ये स्टेप्स- 8 से 10 मिनट में भाप बनने लग जाएगी। यही भाप पानी की तरह जमा हो जाएगी। इस भाप में या फिर पानी में मेहंदी पाउडर को मिक्स कर लीजिए। इस मिक्सचर को नाखूनों पर लगा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मिश्रण को अप्लाई करने के लिए ब्रश या फिर कॉटन बॉल की मदद से नाखूनों पर अप्लाई किया जा सकता है। आप भी इस प्रोसीजर को फॉलो कर घर बैठे-बैठे नेचुरल नेल पॉलिश बना सकते हैं और इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
गौर करने वाली बात- सबसे अच्छी बात है कि इस नेल पॉलिश को बनाने के लिए जितनी भी चीजों का इस्तेमाल किया गया है, वो सब नेचुरल हैं। इसका सीधा-सीधा मतलब है कि अगर आप केमिकल बेस्ड नेल पॉलिश की जगह इस नेल पॉलिश को यूज करने से आपके नाखूनों की सेहत पर नेगेटिव नहीं बल्कि पॉजिटिव असर पड़ सकता है।


