Entertainment News: ‘आश्रम’ त्रिधा चौधरी ने समंदर किनारे लगाई आग
नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ओटीटी की दुनिया में धमाल मचा चुकी हैं। त्रिधा ने कई वेब शोज किए हैं, लेकिन उन्हें वेब सीरीज आश्रम के लिए याद किया जाता है। इस सीरीज में एक्ट्रेस के बोल्ड सीन्स ने दर्शकों के होश उड़ा दिए थे। असल जिंदगी में भी त्रिधा काफी ज्यादा बोल्ड हैं। वह आए दिन अपना बिकिनी लुक शेयर कर फैंस को खुश कर देती हैं। अब एक्ट्रेस ने समंदर किनारे से कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह काफी हसीन लग रही हैं। इन फोटोज में त्रिधा का लुक देखकर फैंस काफी इंप्रेस हुए हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं। दरअसल, त्रिधा चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह समंदर किनारे पोट्रेट पोज से फैंस का ध्यान खींच रही हैं। त्रिधा चौधरी ने इस वीडियो ने ढेर सारी तस्वीरों को जोड़ा है, जिसमें वह अलग-अलग स्टाइल में पोज करती दिख रही हैं। हर फोटो में वह काफी गॉर्जियस लग रही हैं।
त्रिधा चौधरी ने इस फोटो में अपना एक हाथ ऊपर कर रखा है और दूसरा हाथ साइड किया हुआ है और आंखें भी बंद हैं। इस पोज में वह अपना कर्वी फिगर आराम से फ्लॉन्ट कर रही हैं। त्रिधा चौधरी इन फोटोज में काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना लुक पर्पल कलर के टॉप और ब्लैक प्लाजो से पूरा किया है। एक्ट्रेस का लुक काफी बोल्ड हैं। त्रिधा चौधरी की इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘हमेशा ही सुंदर, गॉर्जियस।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘आपकी स्माइल बहुत सुंदर है।’ इसी तरह के कमेंट्स और भी आ रहे हैं। बता दें कि त्रिधा चौधरी काफी समय से किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपनी निजी लाइफ में आगे बढ़ने वाली हैं। बीते साल त्रिधा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह साल 2024 में शादी कर लेंगी।