लाइफ स्टाइल

नाश्ते में खाएं सूजी रवा डोसा, रुई सा मुलायम और स्पंजी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

नाश्ते में कुछ हेल्दी और फटाफट बनने वाली डिश खानी है तो इसके लिए रवा डोसा एकदम परफेक्ट है। सूजी और दही से बनने वाला ये डोसा रुई जैसा मुलायम बनता है। ये डोसा हल्का मोटा बनता है और इसे एक तरफ से ही सेंका जाता है। बच्चों को भी ये इंस्टेंट डोसा खूब पसंद आएगा। खास बात ये है कि इस डोसा को घंटो रखने के बाद भी ये मुलायम ही बना रहेगा। रवा डोसा को थोड़ा मोटा बनाकर तैयार किया जाता है। इसमें छोटे-छोटे छेद बन जाते हैं जिससे डोसा और भी स्पंजी हो जाता है। इस डोसा को आप हरी चटनी, नारियल चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ इंजॉय कर सकते हैं। फटाफट नोट कर लें रवा डेसा की रेसिपी।

सूजी रवा डोसा रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले 1 कप सूजी लेंगे, सूजी में 1 कप दही और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह के मिक्स कर लें। अब इसे ढककर 10 मिनट के लिए रख दें। ऐसा करने से सूजी दही में मिक्स होकर अच्छी तरह फूल जाएगी। फूली हुई सूजी को मिक्सी में डालकर थोड़ा पानी मिलाकर बारीक पीसकर पेस्ट बना सें।

दूसरा स्टेप- पिसी हुई सूजी को एक बाउल में निकाल लें। इसमें एक चौथाई चम्मच खाने वाला मीठा सोडा डालकर हल्के हाथ से मिक्स कर लें। अब एक नॉन स्टिक पैन को हल्का गर्म करें। थोड़ा घी या तेल लगाकर ग्रीस करें। अब पैन के बीच में 1 चमचा बैटर डालें और इसे खुद से फैलने दें। इसे किसी प्लेट से कवर करके एकदम धीमी आंच पर एक साइड से ही पकाना है। तैयार है सूजी का मोटा डोसा।

ये डोसा इतना सॉफ्ट और लचीला बनता है। घंटों रखने के बाद भी ये डोसा मुलायम बना रहता है। आप डोसा बनाने वक्त थोड़े घी का इस्तेमाल करें। इससे डोसा और भी चिकना बनता है। इसके लिए मूंगफली और नारियल की चटनी बना लें। इस चटनी के साथ नाश्ता इंजॉय करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button