छत्तीसगढ़

दशम अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित योगा कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

ग्रीन दुर्ग अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित दशम योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें : Unsecured Lending पर आरबीआई गवर्नर ने दिया बयान

मुख्य अतिथि शर्मा के साथ विधायक श्री गजेन्द्र यादव भी योगाभ्यास में शामिल हुए। पतंजलि योगपीठ के जयंत भारती और पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि शर्मा, विधायक यादव, संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर, आईजी आर.जी. गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला, नगर के गणमान्य नागरिक, समस्त विभाग के अधिकारीगण, नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी ने योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किये।

ये खबर भी पढ़ें : Kalki 2898 AD trailer released

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगरवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 21 जून वह दिवस है, जिस दिन भारतीय संस्कृति की पहल को पूरे दुनिया ने अंगीकार किया।

ये खबर भी पढ़ें : 5 मिनट की ये एक्सरसाइज मोटापा को कर सकती है कम

उन्होंने कहा कि यह परंपरा प्रतिवर्ष आगे बढ़ते रहे।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक यादव ने कहा कि जीवन में योग का बहुत महत्व है।

ये खबर भी पढ़ें : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, सीएम होंगे शामिल

योग ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक, बौद्धिक विकास संभव है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि शर्मा ने वृक्षारोपण कर ग्रीन दुर्ग अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्टेडियम परिसर में मौलश्री और बादाम का पौधरोपण किया।

ये खबर भी पढ़ें : राजधानी में दुबई 100 एक्सपो का शानदार आयोजन

इसी कड़ी में उन्होंने डोर-टू-डोर नि:शुल्क पौधरोपण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : गैलेक्सी S24 सीरीज़ में गैलेक्सी एआई फीचर्स की पेशकश के साथ की मोबाइल एआई युग की शुरुआत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button