Join us?

छत्तीसगढ़

गीला और सूखा कचरा अलग लेने निगम ने जोर

रायपुर । रायपुर नगर निगम के कमिश्नर (Commissioner of Raipur Municipal Corporation) अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर निगम के सभी 10 जोनों के द्वारा गीला और सूखा कचरा अलग – अलग लेने पर जोर दिया जा रहा है। सभी जोनों के स्वास्थ्य अधिकारी स्वच्छता दीदियों के साथ घूमकर कचरा अलग – अलग देने हेतु नागरिकों को जागरूक कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Coconut Water Drinks: गर्मियों में नारियल पानी से बनने वाली टेस्टी ड्रिंक्स

निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणिग्रही (Corporation Health Officer Dr. Trupti Panigrahi) ने आज सुबह गुढ़ियारी के जनता कालोनी क्षेत्र में घर – घर जाकर गीला और सूखा कचरा अलग – अलग लेने के कार्य का अवलोकन किया। इस क्षेत्र में करीब 75 फीसदी नागरिक कचरे को अलग – अलग कर दे रहे हैं। यहां जोन स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिया गया कि स्वच्छता दीदियों के माध्यम से सभी नागरिकों को जागरूक कर कचरा अलग कर देने हेतु जागरूक कर 100 फीसदी कचरा अलग लेने हेतु जागरूक किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें : Entertainment News: अनारकली सूट पहन घर से निकलीं करीना कपूर

डॉ पाणिग्रही ने अशोक नगर और शिवानंद नगर में चल रहे सफाई कार्यों का अवलोकन किया। सभी जगह सफाई कर्मचारियों की गिनती की करवाई जहां कर्मचारियों की उपस्थित सन्तोष जनक पाई गई। दो दिन पहले निगम कमिश्नर श्री मिश्रा ने भी जोन क्रमांक 1 में कचरा संग्रहण कार्य का अवलोकन किये थे। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि गीला और सूखा कचरा सेकेंडरी कलेक्शन पाइट तक अलग – अलग होकर ही पहुंचे। जिसकी निगरानी लगातार की जाएगी। इस कार्य के लिएमुख्यालय में पदस्थ दो जेडएचओ को 5 – 5 जोन का कार्य दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : डायबिटीज की बीमारी में बेहद फायदेमंद हैं ये 4 जूस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कोलकाता में अंडरवाटर मेट्रो स्टेशन विश्व की आठ सबसे ऊँची मूर्तियाँ विलुप्त व्यंजन फाड़ा लापसी