Join us?

छत्तीसगढ़

CG NEWS: राज्य खेल अलंकरण समारोह में 411 खिलाडिय़ों को किया गया पुरस्कृत

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष हुए शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के प्रतिभावान 411 खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने की। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा थे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया जाएगा था।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, राजेश मूणत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में राज्य शासन द्वारा वर्ष 2019-20 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 27, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 25 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार वर्ष 2020-21 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 11, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 03, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 16, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 26 चयनित खिलाडिय़ों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाडिय़ों को अलंकरण से सम्मानित करते हुए 269 खिलाडिय़ों को वर्ष 2019-20 के लिए पुरस्कार राशि 30.36 लाख रूपए तथा 2020-21 के लिए 142 खिलाडिय़ों को 19 लाख 32 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button