Dhurandhar BTS का बड़ा सरप्राइज, अब सिनेमाघरों में दिखेगी ‘मेकिंग ऑफ धुरंधर’, जानें कब होगी रिलीज और क्या होगा खास

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर (2025) और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (2026) ने सिनेमाघरों में कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. देश और दुनिया भर में झंडे गाड़ चुकी ये फिल्म अब एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रही है. लगातार दो बड़ी हिट फिल्में देने के बाद फिल्ममेकर Aditya Dhar अब अपनी सुपरहिट ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी को एक नए और अनोखे अंदाज में आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं.
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है. इस सफलता के बाद अब मेकर्स एक ऐसा कदम उठाने जा रहे हैं, जो भारतीय सिनेमा में पहली बार देखने को मिलेगा.
साल के अंत में आएगी धुरंधर फ्रेंचाइजी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की पूरी टीम अब ‘धुरंधर’ यूनिवर्स की मेकिंग पर आधारित एक खास फिल्म तैयार कर रही है. इस फिल्म में शूटिंग के दौरान के खास पलों, पर्दे के पीछे की झलकियों और कलाकारों के इंटरव्यू को शामिल किया जाएगा. इसे एक फुल-लेंथ फीचर फिल्म की तरह थिएटर में रिलीज किया जाएगा, जो साल 2026 के आखिर तक दर्शकों के सामने आ सकती है.
क्या खास होगा इस BTS फिल्म में
इस खास प्रोजेक्ट में दर्शकों को फिल्म बनाने की पूरी प्रक्रिया करीब से देखने का मौका मिलेगा. आमतौर पर BTS यानी बिहाइंड द सीन्स कंटेंट सोशल मीडिया या ओटीटी पर ही देखने को मिलता है, लेकिन इसे थिएटर में रिलीज करना अपने आप में एक नया एक्सपेरिमेंट है. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के Ranveer Singh और Arjun Rampal समेत डायरेक्टर आदित्य धर ने अभी तक किसी भी मीडिया इंटरव्यू में हिस्सा नहीं लिया है. बताया जा रहा है कि उनके सभी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू इसी फिल्म का हिस्सा होंगे, जिससे दर्शकों को कुछ नया और खास देखने को मिलेगा.
फैंस के क्रेज को भुनाने की तैयारी
‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है. आदित्य धर लगातार सोशल मीडिया पर अपनी टीम के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए पोस्ट साझा कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अब तक कोई भी वीडियो शेयर नहीं किया है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि आने वाली इस फिल्म की एक्सक्लूसिविटी बनी रहे. अगर यह प्रयोग सफल होता है, तो यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड शुरू कर सकता है, जहां फिल्म की मेकिंग भी एक अलग एंटरटेनमेंट प्रोडक्ट बन सकती है .
अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकार
इस फिल्म के लीड कलाकारों में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, संजय दत्त, आर माधवन और दानिश पंडोर जैसे कई एक्टर्स हैं. सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल़्वाइड 1,758.96 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं देश भर में फिल्म ने ₹1,117Cr कमा लिए हैं.




