Aaj Ka Rashifal 23 April 2026: आज गंगा सप्तमी पर बन रहा गुरु पुष्य योग, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 April 2026: वैदिक पंचांग अनुसार, आज वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात 08 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज गंगा सप्तमी, भद्रा, गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, आडल योग है। इसके साथ ही आज चंद्रमा मिथुन राशि में दोपहर 3 बजकर 13 मिनट तक संचरण करेंगे। वहीं उसके बाद अपनी स्वराशि कर्क में संचरण करेंगे।
साथ ही आज पुनर्वसु नक्षत्र रात को 08 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। वहीं उसके बाद पुष्य नक्षत्र शुरू हो जाएगा। साथ ही आज कर्क राशि वालों के लिए आज धन और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रह सकती है। वहीं आज धनु राशि वालों भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। वहीं यात्रा के योग बन रहे हैं। शिक्षा और करियर में प्रगति के संकेत हैं।। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सफलता लेकर आ सकता है। करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के योग हैं। निवेश करने के लिए अच्छे संकेत हैं।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)
गुरु पुष्य योग से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकतीहै। साथ ही परिवार में खुशियां आएंगी। वहीं पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज भाग्य का आपको साथ मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। लेकिन कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)
धन और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रह सकती है।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)
करियर में उन्नति के योग आज बन रहे हैं। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। वहीं आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं लेकिन सेहत का ध्यान रखें। बाहर का खाना खाने से बचें।
तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)
गुरु पुष्य योग से आर्थिक लाभ मिल सकता है। रिश्तों में मधुरता आ सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव है।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। वहीं यात्रा के योग बन रहे हैं। शिक्षा और करियर में प्रगति के संकेत हैं।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
धन लाभ और करियर ग्रोथ के योग आज बन रहे हैं। साथ ही मेहनत का फल मिल सकता है। निवेश करने के लिए दिन शुभ साबित हो सकता है।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
नई शुरुआत और योजनाओं के लिए दिन उत्तम साबित हो सकता है। व्यापार में विस्तार हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आध्यात्मिक कार्यों में मन लग सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।


