मनोरंजन

Border 2 Movie Release : जंग के मैदान में सनी देओल की धांसू वापसी, पहले दिन ही कमाई से हिला रही बॉक्स ऑफिस

Border 2 Movie Release Live: 1997 की क्लासिक ‘बॉर्डर’ का सीक्वल 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दमदार एक्टिंग और रोमांचक कहानी के साथ सनी देओल पर्दे पर लौट आए हैं। सनी देओल इस बार मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के किरदार में हैं, जबकि नई कास्ट में वरुण धवन (कर्नल होशियार सिंह दहिया), दिलजीत दोसांझ (निर्मल जीत सिंह सेखों), अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा शामिल हैं। बॉर्डर 2 भारत-पाकिस्तान संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है और फ्रंटलाइन की बहादुरी, बलिदान और गहरी दोस्ती की नई कहानियां लेकर आई है। फिल्म का एंटरटेनमेंट और इमोशन दोनों ही लेवल पर भरपूर है और यह पुराने और नए दर्शकों के लिए समान रूप से आकर्षण का केंद्र बन चुकी है।

Related Articles

Back to top button