लाइफ स्टाइल

Best Motivational Quotes: हर हाल में सफलता चूमेगी कदम, अगर आपने याद कर ली ये 15 बातें

जिंदगी में कभी-कभी ऐसा वक्त आता है जब हमें लगता है कि सब कुछ ठहर गया है। लेकिन याद रखिए, ठहराव का मतलब अंत नहीं होता। सफलता की राह अक्सर लंबी और चुनौतियों से भरी होती है। ऐसे में मोटिवेशन उस ईंधन की तरह काम करता है जो आपकी गाड़ी को रुकने नहीं देता। अक्सर हम बड़े सपने तो देखते हैं, लेकिन “कल करेंगे” के जाल में फंसे रहते हैं। मोटिवेशन वह शुरुआती धक्का है जो आपको आलस्य से बाहर निकालकर एक्शन लेने पर मजबूर करता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपके अंदर चिंगारी चलाने का काम करेगा।
  1. अगर आप कुछ भी जोखिम नहीं उठाते हैं, तो आप और भी अधिक जोखिम उठाते हैं।
  2. मुसीबतें हमारे जीवन में बेवजह नहीं आतीं। उनका आना इशारा है कि हमें अपने जीवन में कुछ बदलना है।
  3. असंभव’ शब्द का इस्तेमाल सिर्फ कायर ही करते हैं।
  4. ऐसे सीखो, जैसे कि तुम हमेशा जीवित रहोगे, ऐसे जियो जैसे कि तुम कल मर जाओगे।
  5. हार मानने से पहले, एक बार और कोशिश करो।
  6. जो हो गया, उसे सोचा नहीं करते।
  7. मंजिल चाहे कितनी भी ऊंची क्यों ना हो, रास्ते हमेशा पैरों के नीचे ही रहते हैं।
  8. तब तक काम करें जब तक आपका बैंक खाता एक मोबाइल नंबर जैसा ना दिखने लगे।
  9. बड़ा सोचो, बड़ा करो।
  10. जहां चाह हैं, वहां राह है।
  11. बीते हुए कल को आज पर ज्यादा हावी ना होने दें।
  12. हम मुश्किलों का हल उस तरह की सोच से नहीं कर सकते, जिस प्रकार की सोच हमने समस्याओं को लेकर आते समय अपनाई थी।
  13. सबसे जरूरी बात ये है कि कभी भी सवाल करना बंद ना करें।
  14. चिंता, कल्पना का दुरुपयोग है।
  15. मुश्किलें आएंगी, मगर हार कभी ना मानो।

Related Articles

Back to top button