
अलसी के बीज : अलसी के बीज (Flax Seeds) हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो हमारे शरीर को ताकत देने में मदद करते हैं। यही वजह है कि हेल्थ कॉन्शियस लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह बीज सभी के लिए फायदेमंद नहीं होते? कुछ लोगों को ये बीज नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं, कौन से लोग इनसे बचें। अलसी के बीजों का सेवन पाचन संबंधी समस्याएं, जैसे कब्ज, सूजन और गैस को बढ़ा सकता है। यदि आपको पहले से कोई पाचन समस्या है, तो अलसी के बीज आपकी परेशानी को और बढ़ा सकते हैं। इसलिए, अगर आपका पेट ठीक से काम नहीं करता, तो अलसी के बीजों से बचना ही बेहतर रहेगा।
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अलसी के बीज से दूर रहना चाहिए
गर्भवती महिलाएं और स्तनपान करवा रही महिलाओं के लिए अलसी के बीजों का सेवन सुरक्षित नहीं माना जाता। इसके बीजों की तासीर गर्म होती है, जो गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदेह हो सकती है। डॉक्टर्स भी इन महिलाओं को अलसी के बीजों से बचने की सलाह देते हैं। अलसी के बीजों में फाइटोएस्ट्रोजन नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में एस्ट्रोजन की तरह काम करता है। यदि आपको हार्मोनल असंतुलन की समस्या है, तो अलसी के बीजों का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
अलसी के बीज से एलर्जी होने वालों के लिए यह खतरनाक हो सकता है
कुछ लोगों को अलसी के बीजों से एलर्जी हो सकती है। अगर आपको इसके सेवन से खुजली, सूजन, रैशेज या सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो इसका सेवन बिल्कुल न करें।