Join us?

मनोरंजन

अक्षरा सिंह ने दिखाया देसी लुक

पटना। भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर अपना अलग-अलग अवतार दिखा रही हैं। जहां एक तरफ अक्षरा सिंह अपने मॉर्डन लुक्स से फैंस के दिलों की धड़कनें तेज कर दे रही हैं तो वहीं भोजपुरी की क्वीन अक्षरा सिंह का देसी अवतार इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जा रहा है। इस बीच अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को एक बार फिर से विजुअल ट्रीट दिया है। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की कुछ बेहतरीन तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री की किलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की हर अदा पर लोग फिदा है। अक्षरा सिंह की हर एक फोटो पर लोग अपनी जान छिड़कते हैं। इस बीच अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह ने साड़ी में अपनी अदाएं दिखाई हैं। अक्षरा सिंह का ये रूप देख फैंस मंत्रमुग्ध हो गए हैं। बताते चलें कि हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बोल्डनेस का तड़का लगाया था। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिन्हें देख हर कोई पानी-पानी हो गया था। तस्वीरों में अक्षरा सिंह ने भीगे बदन कैमरे के सामने ऐसे ऐसे पोज दिए थे कि फैंस का मन डोल गया था। बता दें कि अक्षरा सिंह को लाखों लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अक्षरा सिंह के हर पोस्ट पर लोग प्यार बरसाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कोलकाता में अंडरवाटर मेट्रो स्टेशन विश्व की आठ सबसे ऊँची मूर्तियाँ विलुप्त व्यंजन फाड़ा लापसी