उत्तराखण्ड

देहरादून में शर्मनाक हरकत ! 10 वर्षीय बच्ची से 65 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, परिजनों के उड़े होश

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। आरोप है कि 65 साल के बुजुर्ग ने हैवानियत की है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला देहरादून के सहसपुर ब्लाक के एक गांव में से सामने आया है। जहां शनिवार को एक 10 वर्षीय बच्ची 65 साल के बुजुर्ग की हवस का शिकार बनी है। बुजुर्ग गांव में आटा चक्की चलाने का काम करता है। आरोप है कि बुजुर्ग मासूम को बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर डराया-धमकाया।

पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। मामले की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button