उत्तराखण्ड

कैंची धाम से लौट रहे पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, 80 फीट गहरी खाई में गिरी थार, भवाली मार्ग पर मची चीख-पुकार

Nainital Road Accident: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सोमवार को तेज गति से गुजर रहे एक वाहन (एसयूवी) के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उसमें सवार एक पर्यटक की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना नैनीताल-भवाली मार्ग पर पाइन्स क्षेत्र में दोपहर बाद करीब एक बजे हुई जब नैनीताल की ओर आ रहा वाहन (महिंद्रा थार) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 80 फुट नीचे खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य चलाया।

पुलिस के मुताबिक, तीनों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हल्द्वानी निवासी राहुल के रूप में हुई है। घायलों में अरविंद सिंह (24) और युवराज सिंह (19) शामिल हैं जो राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं । सभी कैंची धाम में दर्शन करने के बाद नैनीताल आ रहे थे। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन की तेज गति को बताया जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button