छत्तीसगढ़

मैनपुर के जंगल में माओवादी डम्प का बड़ा खुलासा, 46 लाख नगद समेत हथियार बरामद

गरियाबंद, 28 फरवरी 2026। थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बड़ेगोबरा के सांपसाटी नामक जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे गए नगद, हथियार और इलेक्ट्रॉनिक सामान को जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 ऑप्स टीम तथा डीआरजी धमतरी की संयुक्त कार्रवाई में बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित संगठन Communist Party of India (Maoist) से जुड़े आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। चिन्हित स्थानों की सघन तलाशी के दौरान डीजीएन डिवीजन द्वारा डम्प की गई ₹46,31,500 (छियालिस लाख इकत्तीस हजार पांच सौ रुपये) नगद राशि सहित बड़ी मात्रा में हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद की

बरामद सामग्री में शामिल:
• 01 भरमार बंदूक
• 33 भरमार राउंड
• 01 सुरका रायफल
• 32 बीजीएल सेल
• 01 लैपटॉप, 02 मोबाइल
• 10 इंसास राउंड
• 11 एसएलआर राउंड
• 45 एके-47 राउंड
• 41 .303 राउंड
• 23 सिंगल शॉट राउंड
• 26 नग 12 बोर राउंड
• 13 इलेक्ट्रॉनिक व 10 नॉन-इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर
• भारी मात्रा में नक्सली साहित्य व अन्य सामग्री

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से गरियाबंद-धमतरी क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान और शासन की पुनर्वास नीति के प्रभाव से कई माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। जनवरी 2026 तक धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन में सक्रिय सूचीबद्ध माओवादियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button