Bhopal: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के देशवासियों से आत्मीय संवाद के अनुक्रम में ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड का रविवार को सजीव प्रसारण हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) के निज कार्यालय कक्ष से प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात प्रसारण का श्रवण किया।मन की बात के इस एपिसोड में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उत्तराखंड में हाल ही में सम्पन्न हुए राष्ट्रीय खेलों का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें देशभर के 11 हजार से अधिक एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में इस आयोजन ने देवभूमि के नए स्वरूप को पेश किया। उन्होंने इन खेलों में हुए कुछ यादगार प्रदर्शनों की भी चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश के 19 साल के पोल वाल्टर श्री देव कुमार मीणा की सराहना करते हुए कहा कि देव कुमार ने साबित किया है कि भारत का खेल भविष्य बेहद प्रतिभावान पीढ़ी के हाथों में है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों ने हमें यह भी दिखाया है कि कभी हार न मानने वाले ‘जीतते’ जरूर हैं। कम्फर्ट के साथ कोई चैम्पियन नहीं बनता।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रदेश के पोल वाल्टर की सराहना से हम गौरवान्वित हैं। पोल वाल्ट खेल में देव कुमार का उत्कृष्ट प्रदर्शन यह बताता कि हमारा प्रदेश खेलों और खिलाड़ियों के विकास और इनके प्रोत्साहन में कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
Related Articles
अक्षरा सिंह ने दिखाया देसी लुक
May 23, 2024
कमल हासन के साथ फिल्म करते नजर आएंगे रोहित सराफ
June 27, 2024
Leave a Reply
Check Also
Close
- एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या बनीं मां, जुड़वा बच्चों को जन्मDecember 3, 2024