
भारतीय सरकार ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि ऑफिस के लैपटॉप पर WhatsApp Web का उपयोग करना खतरनाक हो सकता है। इस चेतावनी के बाद से कई लोग चिंतित हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और इससे बचने के उपाय।
सरकारी चेतावनी का कारण – भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने एक पब्लिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों से अपने ऑफिस के कंप्यूटर और लैपटॉप पर WhatsApp Web का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। सरकार का कहना है कि भले ही ऑफिस डिवाइस पर व्यक्तिगत चैट और फाइलों का एक्सेस करना सुविधाजनक हो, लेकिन इससे आपकी कंपनी की संवेदनशील जानकारी भी लीक हो सकती है।
डेटा चोरी का खतरा – एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि WhatsApp Web का उपयोग करने से एडमिन और आईटी टीमों को आपकी निजी बातचीत और फाइलों का एक्सेस मिल सकता है। यह खतरा विभिन्न माध्यमों से उत्पन्न हो सकता है, जैसे:
स्क्रीन-मॉनिटरिंग सॉफ़्टवेयर
मैलवेयर
ब्राउज़र हाईजैकिंग
साइबर सुरक्षा चिंताएँ
यह चेतावनी वर्कप्लेस पर बढ़ती साइबर सुरक्षा चिंताओं के बीच आई है। Information Security Awareness (ISEA) टीम ने कॉर्पोरेट डिवाइस पर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के उपयोग से जुड़े जोखिमों को उजागर किया है।
WhatsApp Web को सुरक्षा जोखिम मानना – ISEA के अनुसार, कई संस्थान अब WhatsApp Web को एक संभावित सुरक्षा जोखिम मानते हैं। यह एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए मैलवेयर और फ़िशिंग अटैक पूरे नेटवर्क को खतरे में डाल सकते हैं।एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि ऑफिस वाई-फाई का उपयोग करने पर कंपनियों को कर्मचारियों के निजी फोन का कुछ हद तक एक्सेस मिल सकता है। इससे निजी डेटा भी खतरे में पड़ सकता है।
सुरक्षा उपाय – सरकार ने कुछ सुरक्षा उपाय भी सुझाए हैं, जिनका पालन करना आवश्यक हैडेस्क छोड़ने से पहले सर्विस से लॉग आउट करें यह सुनिश्चित करें कि आप अपने काम के दौरान WhatsApp Web से लॉग आउट कर दें।अज्ञात संपर्कों से आए लिंक पर क्लिक करने में सतर्क रहें किसी भी अनजान लिंक या अटैचमेंट को खोलने से बचें। कंपनी की नीतियों से परिचित रहें: काम के लिए निजी ऐप्स और डिवाइस के इस्तेमाल से जुड़ी अपनी कंपनी की नीतियों को अच्छी तरह समझें।



