पंजाब

पटियाला में दर्दनाक हादसा: दंपति ने 3 बच्चों को नहर में फेंक खुद भी लगाई छलांग, तीनों मासूमों की मौत

पटियाला. पटियाला से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें एक दंपति ने अपने 3 बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी. हाथ पैर बंधे होने के कारण तीनों बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए. जिस कारण उनकी मौत हो गई है. वहीं दंपति को लोगों ने बचा लिया. पुलिस ने अब दंपति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि पति पत्नी ने परिवार से परेशान हो कर यह खतरनाक कदम उठाया है.

खुद ही बनाया वीडियो

जानकारी के मुताबिक मोहाली में रहने वाले दंपति ने नहर में छलांग लगाने से पहले वीडियो भी बनाई थी. जिसमें व्यक्ति कहता हुआ दिख रहा है कि वह अपने मां-बाप और बहनों से तंग आकर मरने जा रहा है. इस मौत की जिम्मेदारी उसके मां-बाप और बहन की ही होगी.

बच्चों के हाथ-पैर बांध नहर में फेंका

दंपती ने पहले तीनों बच्चों के हाथ-पैर बांधकर उन्हें नहर में फेंका, इसके बाद फिर खुद भी कूद गए. तीनों बच्चे तेज बहाव में बह गए और हाथ-पैर बंधे होने की वजह से जान बचाने की कोशिश भी नहीं कर सके. उनकी लाश एक किलोमीटर दूर मिली थी. वहीं दंपती के कूदने का पता चलते ही लोगों ने उन्हें बाहर निकाल लिया. वह जिंदा बच गए.

यह भी सामने आया है कि परिवार पहले जान देने के लिए रेल की पटरी पर लेटा था, लेकिन ट्रेन नहीं आई. इसके बाद इन्होंने नहर में छलांग लगाई. दंपती ने बच्चों को हाथ-पैर बांधकर फेंका था, जिससे उनकी जान नहीं बच सकी. पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button