पंजाब

जालंधर BSF हेडक्वार्टर IED ब्लास्ट मामले में तीन युवक गिरफ्तार

जालंधरः BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED ब्लास्ट मामले की जांच चल रही है। सीसीटीवी फुटेज से कई बड़ी जानकारी सामने आ रही है, इस बीच पुलिस ने नवांशहर जिले के गांव से 3 युवकों को हिरासत में ले लिया है, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई है। इस गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया, लेकिन गांव वालों का कहना है कि युवकों के कथित लिंक सामने आने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए साथ ले जाया गया है।

मोहाली ले गई पुलिस

जानकारी के अनुसार पुलिस ने जिन युवकों को हिरासत में लिया है, उनमें एक युवक का करीब एक महीने पहले ही शादी हुई थी। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और गांव के एक NRI की मदद से उसका घर बना था। वह सूंढ स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता था, जहां से पुलिस ने उसे उठाया। दूसरा युवक परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। गांव के लोगों के मुताबिक वह भी पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था और बेहद साधारण परिवार से संबंध रखता है।

तीसरे युवक लखविंदर को लेकर उसके परिवार ने बताया कि पुलिस ने फोन कर उसे पूछताछ के लिए पेश करने को कहा था, जिसे गांव वालों से सलाह लेकर पुलिस के हवाले किया गया। पता चला है कि पुलिस उसे मोहाली पूछताछ के लिए ले गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में गहन जांच कर रही है और अभी तक किसी भी युवक की भूमिका को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह है मामला

बता दें कि मंगलवार देर शाम 8 बजे जालंधर बी.एस.एफ. के हैड क्वार्टर के बाहर एक्टिवा में ब्लास्ट हो गया था। पहले इसे नॉर्मल धमाका समझा जा रहा था लेकिन अगले ही दिन सी.पी. धनप्रीत कौर ने फॉरेंसिक टीम द्वारा जुटाए सबूतों के आधार पर पुख्ता किया कि यह आई.ई.डी. धमाका था। सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक करने पर पता लगा कि कैंपस में पार्सल के लिए डिलीवरी ब्वॉय जब अपनी एक्टिवा के पास खड़ा था तो एक व्यक्ति एक्टिवा पर पैकेट रख कर बस स्टैंड की तरफ पैदल भागा और कुछ सैकेंड बाद धमाका हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button