पंजाब

टांडा में आग का तांडव: कबाड़खाने में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

टांडा उड़मुड़ मियाणी-दसूहा मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार के नजदीक एक कबाड़खाने में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कबाड़खाने में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार यह आग रात करीब ढाई बजे लगी। आग इतनी भयानक थी कि उसे बुझाने के लिए दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों को करीब 4 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लंबे प्रयासों के बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया गया। कबाड़खाने के मालिक ने बताया कि इस अग्निकांड में उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह से नियंत्रित नहीं हो सकी थी और धुआं उठता रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button